{"_id":"69ab12639ba028b1e504b561","slug":"slipped-while-getting-off-the-train-died-due-to-amputation-mau-news-c-295-1-mau1025-141901-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रेन से उतरने के दौरान फिसला पैर, कटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रेन से उतरने के दौरान फिसला पैर, कटने से मौत
विज्ञापन
योगेश चौहान। फाइल फोटो
रेलवे स्टेशन से सौ मीटर पहले मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बलिया दादर से आ रहे योगेश चौहान की ट्रेन से नीचे गिरने के बाद कटने से मौत हो गई।
रेलवे पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। देवरिया के सलेमपुर थाना के बाबू बहोरन सिंह का पूरा निवासी योगेश अपने परिवार के साथ मुंबई- बलिया ट्रेन से बलिया जा रहा था।
मऊ रेलवे स्टेशन से सौ मीटर पहले वह मऊ स्टेशन को बलिया समझकर हड़बड़ी में सामान उठाकर गेट के पास आकर उतरने लगा। गेट के पास पैर रखने के दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही मौके पर रेलवे पुलिस की टीम पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। सात साल के बेटे राज चौहान ने बताया कि घर पर शादी में शामिल होने के सभी लोग घर आ रहे थे।
रेलवे स्टेशन पर उतरने से पहले ट्रेन से गिरकर कटने से मौत हो गई। शव के पीएम हाउस पहुंचने तक उसके परिजन भी आ गए थे। पत्नी और चार साल की बेटी का रो रोकर बुरा हाल था।