{"_id":"6a31969b442650fbd6003933","slug":"sleeping-helper-dies-as-truck-overturns-driver-flees-mau-news-c-295-1-mau1002-147188-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रक पलटने से सो रहे खलासी की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रक पलटने से सो रहे खलासी की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी मोड़ के पास सोमवार की रात करीब 2:30 बजे ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक पर सो रहे खलासी नवीन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक हटवाकर रास्ता साफ कराया। नवीन कुमार बलिया के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहर सियर गांव के निवासी थे। वह सोमवार रात गोरखपुर से ट्रक पर सवार होकर बलिया की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि डाड़ी मोड़ के पास चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल नवीन को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।