फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six teachers found after a long time,Six teachers found after a long time, teaching work will be better

लंबे समय बाद मिली छह शिक्षिकाएं, बेहतर होगा अध्यापन कार्य

Sat, 11 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six teachers found after a long time,Six teachers found after a long time, teaching work will be better
मऊ। नगर के सबसे अधिक छात्राओं की संख्या वाले सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में एक दशक से अधिक समय बाद दो प्रवक्ता तथा चार सहायक अध्यापिकाओं की नियुक्ति हुई है। शासन की तरफ से शिक्षिकाओं की नियुक्ति होने से अब छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कालेज में दस वर्ष से अधिक समय से कई विषयों के शिक्षकों का पद रिक्त चल रहा था। यहां सहायक अध्यापकों के 13 पद हैं। जबकि प्रवक्ता के नौ पद सृजित हैं। नियुक्ति प्रक्रिया के बाद सृजित सहायक अध्यापक के सापेक्ष 10 की तैनाती है। तीन पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि प्रवक्ता नौ के सापेक्ष सात की तैनाती है। दो पद रिक्त चल रहे हैं। कालेज प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था से पठन पाठन चल रहा था। लेकिन लंबे इंतजार के बाद शासन से तैनाती इस वर्ष नवंबर में हो गई। इसमें पांच साल खाली टीजीटी हिंदी के पद पर रेनू यादव, 12 साल से खाली टीजीटी अंग्रेजी के पद पर प्रीति की तैनाती है। छह साल से खाली टीजीटी सोशल साइंस का पद पर अब डॉ.वंदना गुप्ता की नियुक्ति हुई है। टीजीटी गणित का पद 14 वर्ष से रिक्त चल रहा था। इस पद पर आकांक्षा पांडेय की तैनाती हुई है। संस्कृत में डॉ. सुमन केशरी की तैनाती हुई है। पीजीटी साइंस में फातिमा की तैैनाती हुई है।
विज्ञापन

इन विषयों के पद अभी खाली
मऊ। सहायक अध्यापक में समाजिक विज्ञान, संगीत का बीते एक दशक से ज्यादा समय से रिक्त चल रहा है। इसके अलावा कला विषय का सहायक पद रिक्त है। उम्मीद है कि इस तीन पदों का जल्द ही भरा जाएगा। इसके अलावा प्रवक्ता में उर्द और अर्थशास्त्र का पद का रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed