{"_id":"5fda01758ebc3e3dcf01d83d","slug":"six-out-of-26-cows-trapped-in-mau-ghaghra-swamp-20-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ घाघरा पर निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में फंसी 26 गायों में से छह की मौत, 20 की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ घाघरा पर निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में फंसी 26 गायों में से छह की मौत, 20 की बची जान
Wed, 16 Dec 2020 06:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
गायों को निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके में बुधवार को घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में 26 घुमंतू गायें फंस गईं। इस दौरान छह गायों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों के प्रयास से 20 की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नदी के उस पार गोरखपुर जनपद में घूम रही छुट्टा गायों के झुंड को किसानों ने खदेड़ दिया। गायें घूमते-घूमते नदी की तलहटी में पहुंच गईं और दलदल में 26 गाय फंस गईं। इनमें से छह की तो तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस बीच किसी ने गायों को दलदल में फंसा देख दोहरीघाट पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस पशु चिकित्सकों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। नाविकों के सहयोग से फंसी और जिंदा बची बीस गायों की जान बचाई गई। पशु चिकित्साधिकारी डा. दुर्ग विजय यादव ने बताया कि जिंदा बची गायों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन