{"_id":"60d76cb28ebc3e4cdb46fab2","slug":"six-miscreants-arrested-with-four-stolen-bikes-mau-news-vns597118134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइक संग छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की चार बाइक संग छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम बड़ी सफलता मिली। जब पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान दुबारी मोड़ से चार बाइक सवार छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से बरामद बाइक चोरी की है। हालांकि पुलिस को एक चोर चमका देकर भागने में सफल रहा।
मधुबन एसओ विमल प्रकाश राय ने बताया कि शुक्रवार की रात दुबारी की तरफ से चोरी की चार बाइक को बेचने के उद्देश्य से सात अंतरजनपदीय चोर मधुबन की तरफ आ रहे है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की घेराबंदी को देखकर बाइक सवार चोरों वापस भागने लगे, लेकिन पुलिस ने छह चोरों को पकड़ लिया, जबकि एक चोर अंधरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
बताया कि पूछताछ ने आरोपियों ने चोरी की बाइक को बेचने बात कबूली। वह बाइक बैंक कार्यालय, बाजार, भीड़ भाड़ जगहों से चुराई जाती है। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर छुपा दिया जाता है, फिर समय देखकर बिहार में कम दाम पर ग्राहकों को बेचते है। चोरों की शिनाख्त अमन सिंह सिंह निवासी कमरौली थाना मधुबन, सागर चौहान निवासी जुआ थाना तरवा जनपद आजमगढ़, गणेश निवासी कंधेरी थाना घोसी, हरेंद्र चौहान निवासी रेखड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया, शिवजी राजभर निवासी चंदायर थाना मनियर जनपद बलिया, अलीहसन निवासी कटघराशंकर थाना मधुबन जनपद मऊ के रूप में हुई। जबकि फरार आरोपी का नाम अरविंद विश्वकर्मा निवासी दुबारी मोड़ मधुबन के रूप में हुई। पुलिस चारों बाइक को कब्जा में लेते हुए गिरफ्तार सभी 6 वाहन चोरो को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
एसओ विमल प्रकाश राय ने बताया पकड़े गए चोरों ने बताया कि उनके द्वारा एक बाइक सुपर स्पेलेंडर 26 मई 2021 को यूनियन बैंक मधुबन के सामने से गायब की गई, जिसका नंबर प्लेट बदल दिया गया। वहीं इसी दिन कस्बा मधुबन से सुपर स्पेलेंडर चोरी किये थे, इसका भी नंबर प्लेट बदल दिया गया था। इसीक्रम में एक सप्ताह पूर्व देवलासपुर के पास गांव रामपुर काधी से पल्सर बाइक के साथ तरवा आजमगढ़ से मोटरसाइकिल पैशन प्रो की बाइक चोरी कर उसका नंबर बदल दिया गया था।