फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six lakhs cheated by the chemist of the Fijer company

फ़ाइजर कंपनी के केमिस्ट से छह लाख ठगी

Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Six lakhs cheated by the chemist of the Fijer company
मऊ। फाइजर कंपनी में केमिस्ट के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने कोपागंज के भदसा मानोंपुर निवासी युवक से छह लाख रुपये की ठगी की और उसका मूल दस्तावेज और पासपोर्ट ले लिया। युवक जब इंटरव्यू देने के लिए बताए पते पर पहुंचा तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। युवक ने कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में तहरीर दी है। मामले में पीड़ित ने दो लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

पीड़ित मणिंद्र प्रताप राय पुत्र ईश्वरचंद राय कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव का निवासी है। वह उत्तराखंड के रुड़की में देवभूमि इंडस्ट्रियल में केमिस्ट के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि बीते तीन मार्च को उसके मेल पर थामसन एचर द्वारा फ़ाइजर कंपनी में काम करने का ऑफर आया और ई-मेल के जरिए लिखित इंटरव्यू का कोरम पूरा कर लिया गया। छह अप्रैल को डाक से एग्रीमेंट भेजकर सभी मूल दस्तावेज और पासपोर्ट नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश दूतावास के पते पर जान थामसन के नाम से भेजने को कहा गया। 12 अप्रैल को अपने पासपोर्ट सहित अन्य सभी दस्तावेजों की मूल प्रति ब्रिटिश हाई कमीशन काउंसलर सेक्शन चाणक्यपुरी के नाम पर भेज दिया। 13 अप्रैल को वीजा फ़ीस के नाम पर उससे कंपनी ने एक्सिस बैंक के एक खाते में 33750 रुपये जमा कराए। बाद में 15 अप्रैल को हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 128000 रुपये, 19 अप्रैल को रेजिडेंशियल परमिट के नाम पर 215600 रुपये और 22 अप्रैल को वर्क परमिट के नाम पर 215600 रुपये लिए गए। कंपनी के द्वारा भेजे गए डेट 27 अप्रैल को बायोमेट्रिक और इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास पहुंचा तो पता चला कि इस नाम का कोई जान थामसन नाम का व्यक्ति वहां काम नहीं करता है। दस्तावेज के साथ साथ जॉन थामसन के गायब होने की बात सुनकर युवक अवाक रह गया। उसने तत्काल जॉन थामसन के मोबाइल पर संपर्क साधा, इस बार भी उसने युवक से रुपये मांगे। इस दौरान युवक ने पैसा देने से इंकार करते हुए अपने दिए पैसे की मांग की तो मोबाइल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed