फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six injured including teenager in road accidents

सड़क हादसों में किशोर समेत छह घायल

Thu, 07 Jul 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six injured including teenager in road accidents
हलधरपुर/घोसी। दो थाना क्षेत्रों में बेकाबू बोलेरो और बाइक तथा दो बाइकों में हुई टक्कर में किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हलधरपुर : थाना क्षेत्र के हलधरपुर गांव निवासी भवन निर्माण सामग्री बेचने वाला गुड्डू राजभर (40) बुधवार की देर शाम साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर समरजीत राजभर (15) तथा मुन्ना राजभर (45) के साथ गांव जाने के लिए निकला। बलिया-मऊ रोड पर सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। मौका देखकर बोलेरो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मुन्ना राजभर की हालात गंभीर बताई जा रही है। घोसी : नदवासराय मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय सरहरा जमीन सरहरा के समीप बुधवार की देर शाम दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। चिरैयाकोट के करमी सलाउद्दीनपुर निवासी गुल्लू यादव का 26 वर्षीय पुत्र योगेश यादव, सुहवल निवासी 27 वर्षीय सोनू के साथ तगादा के बाद घर लौट रहा था। दूसरी तरफ मानिकपुर असना रसूलपुर निवासी शिव बरन यादव का 25 वर्षीय पुत्र नीरज बाइक से नदवासराय की तरफ आ रहा था। जमीन सरहरा के समीप दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतहपुर मण्डाव : मधुबन थाना क्षेत्र के नन्दौर में बृस्पतिवार को जीप और बाइक की टक्कर में दो युवक गघायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर पांच बजे मऊ की तरफ से आ रही सवारी जीप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जीप में सवार राजू 30 और बाइक सवार रामबिहारी 45 निवासी दुबारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed