फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six accused of assault on medical team arrested

मेडिकल टीम पर हमले के छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six accused of assault on medical team arrested
मऊ। कोरोना संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदनपुरा मुहल्ले में गई मेडिकल टीम पर हमले के छह आरोपियों को दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हमले के अन्य आरोपियों को चिह्नित करने में पुलिस पूरी तैयारी से लगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित 100 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल टीम पर हमले के आरोपी मदनपुरा मुहल्ले के निवासी मकसूद अख्तर, सद्दाम, अजमल अंसारी, एहसानुलहक, अजीलुल हसन, भटकुंआ पंट्टी निवासी नौसाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा के तहत 147,148,323,332, 353, 336,186,188, 269, 34, 307 भादवि, 7 सीएलएएक्ट और कोविड-19 संसोधन की धारा 21(1) व 28(क) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत एसओ पीएन मिश्र का कहना है कि अज्ञात हमलावरों को चिह्नि करने का काम तेजी से किया जारहा है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed