फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sisters tied the thread of security on the wrist of brothers

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का धागा

Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied the thread of security on the wrist of brothers
रक्षाबंधन पर्व पर नगर के पुरानी तहसील स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कें? - फोटो : MAU
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार दिए। पर्व के मौके पर दुकानों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने का रस्म पूरा किया।
विज्ञापन

इस त्यौहार की रौनक कस्बाई इलाकों से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आई। पर्व के मौके पर नगर के सहादतपुरा, चौक, रौजा, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद सहित विभिन्न बाजारों मेें रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही। जगह-जगह स्टालों, दुकानों पर सुबह से से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा। नई डिजाइनों केराखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट में भाई बहन के अटूट प्रेम के बंधन के त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। कोरोना महामारी के बीच बहनों ने अपने भाई को राखी बांध कर जीवन भर अपनी रक्षा का वचन लिया। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार सादगी से मनाया गया।
इंदारा क्षेत्र के लैरोदोनवार, रइसा, इंदारा, महुंआर, कोपा कोहना, मुहम्मदपुर, छपरा, बाड़ा, अदरी, कटवांस सहित विभिन्न गांवों में रक्षाबंधन का पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया। बहनों ने जहां भाइयों को रक्षा बांधकर उन्हें तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की।
बढुआगोदाम / पिपरीडीह क्षेत्र के ताजोपुर, डुमरांव, बहरीपुर, पनियरा, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह समेत विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व सादगी से मनाया गया।

रानीपुर क्षेत्र के खुरहट, पलिया, पलिगढ़, अमारी सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन पर्व सादगी से मनाया गया। दुकानों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही।

चिरैयाकोट बाजार में रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई की दुकान से खरीदारी करते लोग।

चिरैयाकोट बाजार में रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई की दुकान से खरीदारी करते लोग।- फोटो : MAU

नगर के मठियाटोला मुहल्ला स्थित एक घर में रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं बहनें

नगर के मठियाटोला मुहल्ला स्थित एक घर में रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं बहनें- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed