{"_id":"66c0e4a906d4eda9150a5c25","slug":"sirthe-land-is-occupied-by-the-strongmen-they-are-not-vacating-it-mau-news-c-295-1-mau1001-116601-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साहब...भूमिधरी जमीन पर दबंगों का कब्जा, नहीं कर रहे हैं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साहब...भूमिधरी जमीन पर दबंगों का कब्जा, नहीं कर रहे हैं खाली
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में किया गया। जहां डीएम और एसपी ने आने वाले फरियादियों की समस्या को सुना। साथ ही जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 97 शिकायतें आई, जिनमें से नौ शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। सात शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 71, पुलिस विभाग से 14 तथा शेष 12 अन्य विभागों से संबंधित थे।
चनरमी देवी पत्नी सुभाष निवासी पचिस्ता भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की। विनोद कुमार निवासी सियाबस्ती सरकारी जमीन पर नाली बनवाने, राज नारायण निवासी मूसेपुर विद्युत बिल को समाप्त करने, महेंद्र निवासी भुईलीपुर नाली बनवाने, रघुराई निवासी बभनपुरा कब्जा दिलाने, अब्दुल मजीद निवासी भातकोल अवैध कब्जा करने, छत्रपाल निवासी रानीपुर अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र देकर गुणवत्ता और सत्यता पूर्वक मामले का निस्तारण करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना हेमंत चौधरी, तहसीलदार सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मधुबन तहसील पर कुल 25 मामले आए। जिसमे से 5 मामले का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। घोसी में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 63 लोगों ने समस्याएं सुनाई। मौके पर मात्र तीन का समाधान किया गया।