{"_id":"65c7d61e608e79556d040fd1","slug":"sir-a-person-obstructing-the-construction-of-boundary-wall-of-primary-school-teghana-mau-news-c-295-1-svns1028-108690-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साहब ! प्राथमिक विद्यालय टेघना की चहारदीवारी बनाने में अवरोध डाल रहा एक व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साहब ! प्राथमिक विद्यालय टेघना की चहारदीवारी बनाने में अवरोध डाल रहा एक व्यक्ति
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। घोसी कोतवाली में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर 14 शिकायतें आई। चार मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया।
घोसी: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को घोसी कोतवाली के प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 14 मामले आए। जिसमेंं से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सा थ ही 15चौकीदारों ने अपनी समस्या से संंबंधित शिकायती पत्र दिया। समाधान के लिए एसडीएम सुमित सिंह और सीओ दिनेशदत्त मिश्रा को समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम,एसपी ने बेकभद्रपुर,करपिया मलिक,टेघना,नदवल आदि की शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम, सीओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया।
खानपुर बुजुर्ग के मोती राजभर ने शिकायत किया कि मेरी भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। फर्जी मुकदमों में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय टेघना की प्रधानाध्यापिका राजकुमारी देवी ने शिकायत किया कि सीमांकन के बाद भी गांव के एक व्यक्ति रास्ते के नाम पर विद्यालय की चहारदीवारी बनने में अवरोध उत्पन्न कर रहा है।बलभद्रपुर गांव के पारस यादव, अवनीश, रामजीत अखिलेश श्रीराम आदि ने शिकायत की कि रास्ते को कुछ लोग बनने नही दे रहे हैं।
विज्ञापन
सिधारी पकड़ीखुर्द निवासी बुजुर्ग सिधारी ने शिकायत किया कि पेंशन ,राशन नही मिल रहा। नदवल निवासी शैलेश सिंह की रास्ते के विवाद संबंधित प्रार्थनापत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने कोतवाल को दिशा निर्देश दिया। इस मौपर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के तहत समाधानदिवस के साथ गांवों से प्राप्त समस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से लेकर सही ढंग से निस्तारण करें।जनविश्वास प्राप्त करना ही आप सभी का लक्ष्य होना चाहिए।क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखे।पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि गांव की छोटी से छोटी समस्याओं को अनदेखी करने से बड़ी घटनाएं हो जाती हैं।इसलिए राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान में राजस्वकर्मचारी पुलिसबल की आवश्यकता हो तो बेझिझक प्राप्त करे।गांव की समस्याओं को मौके पर निष्पक्ष भाव से निस्तारण करे।कर्मचारियों का कोई न दोस्त है न कोई विरोधी है। इस दौरान उपजिलाधिकारी घोसी सुमित सिंह, सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, कोतवाल राजकुमार सिंह,कानूनगों अजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, एसआई नथुनी सिंह, भाष्कर राय, लेखपाल राजेश सिंह, पंकज चौहान, सुधाकर, ऋषिकेश सिंह, सौरभ, आदि उपस्थित रहे।मधुबन: थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मधुबन थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर एक भी शिकायतों का निस्तारण न हो सका। शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। थाना दिवस में नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह व थाना के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।