फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Silence in the night, crowd in day

रात में सन्नाटा, दिन में रही भीड़

Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Silence in the night, crowd in day
नाइट कर्फ्यू लगने के बाद बुधवार की रात 9.15 बजे नगर के आजमगढ़ मोड़ पर पसरा सन्नाटा,घर जाते ठेले वाले। - फोटो : MAU
मऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण और लोगों में व्याप्त लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बुधवार की रात को आखिरकार नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर ही दिया। प्रशासन के आदेश का परिणाम रहा कि पहले दिन रात को रोडवेज को छोड़ सड़क पर सन्नाटा दिखा। रोडवेज पर खुली दुकानों को पुलिस ने बंद कराया।
विज्ञापन

रात को नौ बजे शहर का सबसे अति व्यस्ततम इलाका गाजीपुर तिराहे पर रात के नौ बजे पूरी तरह से सन्नाटा दिखा, सन्नाटे को गुजरने वाले वाहन तोड़ते नजर आए। इसके बाद सवा नौ बजे आजमगढ़ मोड़ जो शहर का व्यस्त से भी व्यस्त क्षेत्रों में से एक है, वहां पर भी सन्नाटा पसरा था। आजमगढ़ मोढ़ से लगे सब्जी मंडी, जहां देर रात 11 बजे तक दुकाने खुलती है, बुधवार की रात को सभी दुकानें बंद नजर आई। इस दौरान ठेले वाले अपने घर को जाते दिखे। आम तौर पर ठेला पर सब्जी बेचने वाले देर रात तक घुमते नजर आते है, लेकिन बुधवार को सभी नौ बजते ही घर का रुख किए। रात के नौ बीस बजे रोडवेज पर पुलिस दुकानों को बंद कराती नजर आई। वहीं 9:30 बजे नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण लोगों की काफी भीड़ एकत्र थी, क्योंकि क्रासिंग बंद होने से सभी रुके थे। लेकिन सभी के मुंह पर मास्क था। नौ चालीस बजे नगर के सिंधी कॉलोनी पर सारी दुकानें बंद रहीं, वहां सन्नाटा पसरा था, जबकि आम दिनों में यहां की दुकानें रात को 12 बजे तक खुली रहती है। नगर के सदर चौक पर 9:50 पर सन्नाटा पसरा था, एकाध व्यक्ति सड़क पर आते जाते दिखे। इसबीच रात को 10 बजे नाइट कर्फ्यू का अनुपालन कराने के लिए पुलिस की गशत दिखी। नगर के संस्कृत पाठशाला चौकी के बाहर चौकी प्रभारी मय पुलिसकर्मी के मौजूद थे। इतना ही नहीं नाइट कर्फ्यू की घोषणा के बाद रात को खुद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले शहर का चक्रमण करते दिखे। उनके काफिले में काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी थे। इस दौरान नगर के मिर्जाहादी का पुरा तिराहे पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद पालकी से भी कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को घरों में रहने की अपील करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed