{"_id":"6ad669aab146627b84061bc6","slug":"shri-durga-samiti-organized-a-bhandara-community-feast-mau-news-c-295-1-mau1001-153828-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्री दुर्गा समिति ने किया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्री दुर्गा समिति ने किया भंडारा
विज्ञापन
मधुबन कस्बे में शारदीय नवरात्र में कन्याओं का पूजन किया गया।संवाद
बढुआ गोदाम। श्री दुर्गा समिति ताजोपुर की ओर से सोमवार को दुर्गा पूजा पंडाल में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद शाम सात बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
हवन-पूजन के दौरान पंडाल में धार्मिक माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्री दुर्गा समिति की ओर से आयोजित इस भंडारे में सेवा और सहयोग की भावना देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। संवाद