फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shopkeeper's dead body found hanging in house

Mau News: घर में फंदे से लटकता मिला दुकानदार का शव

Fri, 26 Jan 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's dead body found hanging in house
अमिला l घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला कस्बा में रह रहे एक युवक का शव उसके कमरे में ही फंदे पर लटकता मिला। युवक के तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने जब अंदर झांका तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरया गांव निवासी संदीप (22) पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। मृतक अमिला कस्बा में ही रविदास मंदिर गेट के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता था। तीन दिन से वह दुकान बंद कर अपने दुकान के पीछे बने घर में रह रहा था। तीन दिन दिन से बाहर न निकलने पर बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने मकान के ऊपर रखे टीनशेड के नीच रखे पत्थर को हटाकर देखा तो संदीप का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मृतक की मां और बहन जो उसके साथ रहती थी, वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव सरया चली गई थीं। जबकि उसकी पत्नी मांसी अपने मायके नेपाल दो महीने से रह रही है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, युवक की मौत सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed