{"_id":"64d128aa3094395080098c26","slug":"shocked-by-the-death-of-his-girlfriend-the-lover-hanged-himself-mau-news-c-295-1-mau1001-967-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रेमिका की मौत से सदमा, प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रेमिका की मौत से सदमा, प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इटौराडोरीपुर गांव निवासी युवक ने सोमवार की सुबह बलिया जिले के नगरा में अपने रिश्तेदार के यहां फंदे से लटक कर जान दे दी। दस दिन पहले ही उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि युवक इससे सदमे में था।
जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के इटौराडोरीपुर निवासी ऋतिक रोशन (20) पुत्र राजेश कुमार कोपागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी की लड़की से प्रेम करता था। बीते 28 जुलाई को किशोरी ने किसी बात पर नाराज होकर पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से ऋतिक गुमसुम रहता था। घरवालों ने उसे बलिया जिले के नगरा में रहने वाली मौसी के पास उसे भेज दिया। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे ऋतिक ने अपने मौसी के घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।