फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivpal Yadav said in Mau: victory on more than 50 seats in UP is certain in the Lok Sabha elections, this tau

मऊ में बोले शिवपाल यादव: लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 से अधिक सीटों पर जीत तय, OP Rajbhar पर कसा ये तंज

Tue, 01 Aug 2023 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Aug 2023 05:41 PM IST
सार

आजमगढ़ से मऊ पहुंचने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से किसी के जाने से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता है। कहा कि सब अपने स्वार्थ को साधने के लिए पार्टी को बदलते रहते है। लेकिन जो समाजवादी का सच्चा सिपाही है वह आज भी डटकर सपा के साथ है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav said in Mau: victory on more than 50 seats in UP is certain in the Lok Sabha elections, this tau
मऊ में बोले शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन 2024 पर निकले समाजवादी पार्टी केू राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह मंगलवार को नगर के अलीनगर स्थित एक रेस्ट्रोरेंट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर है, इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

आजमगढ़ से मऊ पहुंचने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से किसी के जाने से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता है। कहा कि सब अपने स्वार्थ को साधने के लिए पार्टी को बदलते रहते है। लेकिन जो समाजवादी का सच्चा सिपाही है वह आज भी डटकर सपा के साथ है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में बाबा का अद्भुत श्रृंगार: गौरी-शंकर..अमृत वर्षा या फिर भागीरथी श्रृंगार, देखें; कैसे सजे विश्वनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह हिंदी में पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के हर जिलों में जा रहे हैं। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा की अब उनके बिरादरी के लोग भी समझ गए हैं कि वह उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। अब वह जफराबाद से भी विधायक नहीं जीत पाएंगे। वहीं सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के हालत काफी खराब हो गई है लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जिससे काफी समस्याएं हो रही है। इस दौरान कहा कि जब नेता जी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर बिजली मिलती थी। बुनकरों को भी उचित मूल्य पर बिजली दी जाती थी । आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया का गठबंधन बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट को लेकर कहा कि अगर पार्टी लड़ाई की तो वे आजमगढ़ से लड़ेंगे यह पार्टी का निर्णय होगा। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर कहा की पूरा मामला न्यायालय में है और न्यायालय ही फैसला करेगा।इस दौरान चंद्रदेवराम यादव करैली,शैलेंद्र यादव, धीरेंद्र बहादूर पाल, दयाराम पाल, मुन्ना यादव, अल्ताफ अंसारी, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed