फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up

तस्वीरों में बाबा का अद्भुत श्रृंगार: गौरी-शंकर..अमृत वर्षा या फिर भागीरथी श्रृंगार, देखें; कैसे सजे विश्वनाथ

Tue, 01 Aug 2023 04:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

बाबा के दरबार तक लगी कतार रोज नए कीर्तिमान बना रही है। काशी विश्वनाथ धाम की नव्यता और भव्यता लोगों को खूब भा रही है। बाबा के प्रांगण में खाने-पीने, रहने और जन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी भक्तों को दरबार तक खींच ला रही है।
 

विज्ञापन
Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
सावन के चौथे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का हुआ भागीरथी श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवाधिदेव महादेव का प्रिय माह सावन और उनका ख़ास दिन सोमवार, इस दिन हर सनातनी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आतुर रहता है। अधिमास के कारण इस साल दो महीने तक चलने वाले सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे। पहले चार सोमवार के अलग अलग आंकड़ों को जोड़ दें तो केवल सोमवार के दिन ही लगभग 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के चौखट पर हाजिरी लगा चुके हैं। जबकि श्रावण माह में अब तक लगभग 63 लाख शिवभक्त श्री विशेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। योगी सरकार द्वारा दर्शन की अच्छी व्यवस्था और सुविधाओं के विस्तार के कारण हर साल की अपेक्षा इस बार धाम में भक्तों का प्रवाह बढ़ा है। 

विज्ञापन

Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
सावन के चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का हुआ सप्तऋषि आरती का श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
50 हजार स्क्वायर मीटर में विस्तारित श्री काशी विश्वनाथ धाम इन दिनों हर हर महदेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है। बाबा के दरबार तक लगी कतार रोज नए कीर्तिमान बना रही है। काशी विश्वनाथ धाम की नव्यता और भव्यता लोगों को खूब भा रही है। बाबा के प्रांगण में खाने-पीने, रहने और जन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी भक्तों को दरबार तक खींच ला रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
सावन के चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का हुआ सप्तऋषि आरती का श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार को  शाम 7 बजे तक 5 लाख 5 हजार लोगों ने दर्शन कर लिए हैं। जबकि पहले सोमवार को रात 12 बजे तक 5 लाख 15 हजार, दूसरे सोमवार को 6 लाख 9 हजार और तीसरे सोमवार को 5 लाख 87 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया था। इस प्रकार चारों सोमवार को मिलाकर 22,16,000 (चौथे सोमवार का अकड़ा शाम 7 बजे तक का है) भक्तों ने विश्वनाथ धाम में पहुंचकर अपनी आस्था को प्रकट किया है। 

 
विज्ञापन

Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
सप्तऋषि आरती का श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि काशी पुराधिपति शिव की नगरी सावन में भक्तों से बम-बम है। सोमवार को बाबा के दर्शन के लिए भक्त रविवार की शाम से ही कतार में लगने लगे थे। भक्तों की कतार मंदिर प्रांगण के बाहर दूर तक दिख रही थी। सावन में जहां एक तरफ शिवभक्तों का महाकुंभ काशी विश्वनाथ धाम में लग रहा है, वहीं शहर के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी भक्तों की अनवरत कतार लग रही है। इनमें बीएचयू स्थित विश्वनाथ टेंपल, महामृत्युंजय मंदिर, तिलभांडेश्वर मंदिर, कर्दमेश्वर मंदिर और मार्कण्डेय महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। सभी मंदिरों पर शिवभक्तों की सुविधाओं और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये हैं।

Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
सावन के एक दिन पूर्व गुरु पूर्णिमा पर बाबा के गर्भ गृह में स्थापित चल रजत प्रतिमा और प्रतिमा की हुई - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को बाबा का श्रृंगार

आषाढ़ पूर्णिमा और सावन के पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की भव्य सजावट हुई। सुबह से ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन की कतार लगी रही और देर रात तक श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन पूजन किया। सोमवार को आषाढ़ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं की कतार बाबा दरबार में लग गई। शाम को सप्तर्षि आरती के पूर्व बाबा विश्वनाथ की भव्य सजावट की गई। बाबा के गर्भ गृह में स्थापित चल रजत प्रतिमा और प्रतिमा की सजावट हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के भव्य स्वरूप के दर्शन किए।

Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
मंगला आरती के समय बाबा का श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर गौरी-शंकर का विशेष श्रृंगार
सावन के दूसरे सोमवार पर वाराणसी की गलियां, सड़कें सब शिवमय हो गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में आज शाम गौरी-शंकर का विशेष श्रृंगार भी होगा। भोले के आशीर्वाद के लिए रात से ही कांवड़यों और श्रद्धालुओं की लाइनें गोदौलिया और मैदागिन तक दिखी। सोमवार को तीन बजे तक सवा चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।

 

Amazing makeup of Baba: Gauri-Shankar makeup.. or Amrit Varsha makeup, see how Baba Vishwanath dressed up
तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का अमृत वर्षा श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का अमृत वर्षा श्रृंगार
से तो श्री काशी विश्वनाथ का प्रतिदिन फूल मालाओं से श्रृंगार होता है, लेकिन सावन के सभी सोमवार पर बाबा अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा का अर्धनारीश्वर का श्रृंगार सुगंधित फूलों से करने की परंपरा है। लेकिन इस बार मलमास के कारण सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का अमृत वर्षा श्रृंगार हुआ। 

चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का भागीरथी श्रृंगार हुआ। पांचवें सोमवार को तपस्यारत पार्वती श्रृंगार, छठवें सोमवार को शंकर पार्वती और गणेश श्रृंगार के दर्शन भक्तों को होंगे। सातवें सोमवार को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में भगवान शिव गर्भगृह में विराजमान होंगे। अंतिम व आठवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed