{"_id":"596cfff34f1c1b60248b4799","slug":"shivbhaktas-did-the-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
mau news
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक रुद्राभिषेक में शामिल श्रद्ध्ाालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सावन मास के दूसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। भारी संख्या में उमड़े भक्तों ने बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। इस बीच लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रखा। साथ ही लंबी उम्र औेर सुखमय जीवन की कामना की। वहीं मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन सहित भक्ति गीतों की धुनों पर शिव भक्त जमकर झूमे। वहीं जिले भर से शिवभक्त कांवरियों ने गाजे बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने के बाद बाबाधाम के लिए रवाना हो गए।
सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर प्रमुख मंदिरों पर भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भगवान शिव का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में पूजा अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। इस मौके पर मंदिरों में भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए ही प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले भक्त सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गाढ़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भारी संख्या में कांवरियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।