फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   shastron ke shaukeen hain subhaasapa pratyaashee

शस्त्रों के शौकीन हैं सुभासपा प्रत्याशी

Tue, 15 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
shastron ke shaukeen hain subhaasapa pratyaashee
मऊ। पूर्वांचल की वीआईपी सीट में शुमार सदर विधानसभा इस बार भी चर्चित सीट बनी हुई है। 1996 से यहां से लगातार जीत रहे वर्तमान विधायक मुख्तार अंसारी इस बार सियासी मैदान में नहीं उतरे हैं। इस बार उनके बड़े पुत्र अब्बास अंसारी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गत दिनों सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर अब्बास अंसारी ने नामांकन भी किया है। शपथ पत्र में अब्बास ने करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। प्रत्याशी शास्त्रों के भी शौकीन हैं, शपथ पत्र में उनके द्वारा आठ अलग-अलग तरह के शस्त्रों का उल्लेख किया गया है। शुरू से ही मुख्तार अंसारी के सुभासपा के टिकट पर सदर सीट से छठवी बार चुनाव लड़ने का कयास लगाया जा रहा था। लेकिन बीते सोमवार को मुख्तार की जगह अब्बास अंसारी ने सुुभासपा से प्रत्याशी के तौर पर नामाकंन कर इस कयास पर विराम लगा दिया। ऐसे में मुख्तार के इस अजेय किले को अब्बास के बचाने न बचाने पर चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन नामाकंन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के विवरण के अनुसार अब्बास अंसारी के पास कुल आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। निशानेबाज होने के चलते उन्हें अलग-अलग तरह के शस्त्रों का भी काफी शौक है। शपथ पत्र में पी57382बी डीबीबीएल गन, 1740166 रिवाल्वर, 8468 रायफल जैसे शस्त्र शामिल है। इन शस्त्रों को निशानेबाज होने की दशा में खरीदा गया था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के चलते आर्म्स लाइसेंस जो दिल्ली से जारी हुआ था। उसे निरस्त कर सभी शस्त्रों को पुलिस-एसटीएफ ने कब्जे में लिया है। ऐसे में अब अब्बास के पास न तो आर्म्स लाइसेंस है और न ही कोई शस्त्र। जब्त शस्त्रों की कीमत 43 लाख है। इसके अलावा अब्बास के पास फोर्ड एंडेवर चार पहिया वाहन भी है। इसके साथ ही चार करोड़ की अचल संपत्ति, 3.50 करोड़ के वाणिज्यिक भवन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed