फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shamsul became president of the Central Bar

शम्सुल बने सेंट्रल बार के अध्यक्ष

Thu, 04 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 04 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shamsul became president of the Central Bar
 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार चुनाव की मतगणना गुरुवार को हुई। जिसमें  अध्यक्ष पद के  लिए शम्सुल हसन और महामंत्री पद पर दरोगा सिंह निर्वाचित हुए।  विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन



 हलांकि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा शुक्रवार को आम सभा की बैठक में  होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। अपर पुलिस  अधीक्षक सुनील कुमार सिंह मतगणना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया।
विज्ञापन



सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में हुई  मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए  शम्सुल हसन 348  मत  पाकर विजयी हुए  है। इस पद पर जितेंद्र नाथ द्विवेदी  को 253  मत, सूर्य नाथ राम यादव को  14  मत व राजविजय यादव को 175  मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 महामंत्री पद के लिए दारोगा  सिंह 400 मत पाकर विजयी हुए है। इस पद के लिए  सत्येंद्र नाथ राय  को 217   मत ,प्रदीप सिंह  को 82 मत  व मकरध्वज यादव को 95  मत प्राप्त हुआ । इसी  प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए  उदय प्रकाश सिंह  409 मत पाकर विजयी हुए  है।


इस पद पर  हरिकेश मौर्या को  366 मत प्राप्त हुआ। साधारण उपाध्यक्ष के  दो पदों के लिए अनुपमकांत 469 मत व आशीष कुमार पांडेय 412 मत पाकर विजयी  हुए।  इस पद पर मुहम्मद मुकद्दस जरीफ को 357 मत प्राप्त हुआ।  कनिष्ठ  उपाध्यक्ष के लिए  अखंड प्रकाश पांडेय 461 मत पाकर विजयी हुए।


 इस पद पर   रामप्रवेश भारद्वाज को 319 मत प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष के लिए जनार्दन  मौर्य 508 मत प्राप्त कर विजयी हुए। राजेंद्र प्रसाद को 270 मत प्राप्त  हुआ। वही वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी छह पदों के लिए सुखराम चौहान 380 मत,  अरविंद कुमार 475 मत, यशवंत सिंह  454 मत , विश्वजीत उपाध्याय 451 मत, पवन  कुमार मौर्य 482 मत, राम अवध भारद्वाज 470 मत प्राप्त कर विजयी हुए।



 इस पद  पर  विनोद कुमार यादव को 379 मत प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना में अध्यक्ष पद पर 25, महामंत्री पद पर 23 व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर  23 मत अवैध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed