{"_id":"615892e28ebc3e09852caee2","slug":"settle-the-disputes-by-mutual-conciliation-agreement-kunwar-mitresh-singh-mau-news-vns615024784","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सुलह समझौते से करें विवादों का निपटारा ः कुवंर मित्रेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सुलह समझौते से करें विवादों का निपटारा ः कुवंर मित्रेश सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शनिवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया, जिसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसी को लेकर विधिक सेवा गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मे शनिवार को प्रभारी जिला जज बुद्धिसागर मिश्र की अध्यक्षता मे गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन दीवानी कचहरी के सभागार मे हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव दो अक्तूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक दिन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को विधिक रुप से जागरूक किया जाएगा। कहा कि लोक अदालत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारस्परिक सद्भावना के तहत आपसी सुलह समझौता के आधार पर विवादों का निपटारा करना है। कहा कि किसी सरकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को नहीं मिल रहा है, तो उसकी लिखित शिकायत प्राधिकरण मे करे।
कहा कि लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करना, पारिवारिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए परामर्श एवं सुलह समझौता केंद्र का संचालन करना,प्री- लेटिगेशन वादों का निस्तारण करना तथा रिमांड स्तर पर निरुद्ध व्यक्ति को विधिक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य है। इस दौरान वैकल्पिक समाधान भवन दीवानी कचहरी से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। आलिया गर्ल्स इंटर कॉलेज मे वादविवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद, रामराज, आनंद प्रकाश सिंह, अभिनव कुमार मिश्र,दिनेश चौरसिया, शहीब जेहरा, आसिफ इकबाल रिजवी, सीजेएम फर्रूख इनाम सिद्दीकी, श्वेता चौधरी, अलका नेहल, शिप्रा सिंह, जितेन्द्र यादव,वकील, संतोष कुमार वर्मा, अमित मणि त्रिपाठी, शैलेष सिंह, प्रीति भूषण,उत्कर्ष सिंह, बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय , राजकुमार शाही, आफताब नोमानी, अनुभव सिंह, प्रहलाद यादव,महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।