फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sensation due to getting dead body of middle aged

अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी

Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to getting dead body of middle aged
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर में बापू इंटर कालेज के पास रविवार की सुबह 45 वर्षीय अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बरेली जनपद के सिसवा थाने के शिवपुरी निवासी जयसिंह साहनी पुत्र श्यामलाल कोपागंज थाना क्षेत्र के लाडनपुर स्थित बापू इंटर कालेज के पास मड़ई डालकर रहता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था और कई दिनों से भीख मांगकर गुजारा करता था। इस दौरान वह कभी कभी बरेली भी जाता रहता था। रविवार की सुबह वह अपनी मड़ई में मृत पड़ा हुआ मिला ।आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि उसकी मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी पीएम रिपोर्ट मिलने पर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed