फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Send details of medicines and patients on time Drug Dealers: CMO

समय पर दवाइओं और मरीजों का विवरण भेजें दवा व्यापारीः सीएमओ

Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Send details of medicines and patients on time Drug Dealers: CMO
सीएमओ कार्यालय सभागार में टीवी में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा के दुकानदारो - फोटो : MAU
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में दवा व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें टीबी रोग में बेची जाने वाली दवाइयां तथा मरीजों के डाटा समय पर भेजे जाने का निर्देश दवा व्यापारियों को दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि टीबी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दवा व्यापारी भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल विक्रेता शेड्यूल एच-1 के अंतर्गत आने वाली एंटी टीबी औषधि की 13 दवाएं विक्रय करते हैं तो उसकी सूचना जिला औषधि निरीक्षक को प्रत्येक माह की 25 तारीख को उपलब्ध कराएं। जिससे सूचना समय से शासन स्तर पर प्रेषित की जा सके। बोले कि औषधि विक्रेता जिन मरीजों को क्षय रोगी की दवा उपलब्ध करा रहे हैं वे संबंधित मरीज की समस्त जानकारी के साथ दवा लिखने वाले डॉक्टर की भी जानकारी निश्चित प्रारूप में भरकर प्रत्येक माह की 25 तारीख के पूर्व जिला औषधि निरीक्षक के पास उपलब्ध कराएंगे। जिससे निश्चय पोर्टल पर प्रत्येक टीबी के मरीजों को नोटिफाई किया जा सके। बैठक में जिला औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार, पीपीएम कोऑर्डिनेटर जयदेश यादव, भूपेंद्र कुमार, अनिल रैदास सहित जिले के औषधि विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed