फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Selection of teachers to teach children on the channel

चैनल पर बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन की कवायद:

Mon, 22 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Selection of teachers to teach children on the channel
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही दूूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर क्लास चल रही है। सरकार की तरफ से बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन करने का फरमान तो जारी कर दिया गया है, लेकिन लिखित आदेश विभाग को अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

जिले में 414 माध्यमिक विद्यालय हैं। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल कॉलेज बंद चल रहे हैं। सरकार की तरफ से घर बैठे बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई कराने के साथ ही स्वयंप्रभा चैनल को पढ़ाई कराने का भी माध्यम बनाया गया है। विभाग की तरफ से शिक्षकों की तरफ से बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों के बनाए गए वीडियो को निदेशालय भेजा जाता है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 10वीं तथा 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक और शाम 4.30 बजे से छह बजे तक छात्र चैनल पर क्लास चलती है। जिन छात्र छात्राओं के पास स्मार्टफोन नहीं हैं वह दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार की तरफ से बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी चैनल स्वयंप्रभा पर पढ़ाने के लिए शिक्षकों का चयन की कवायद चल रही है। लेकिन विभाग को लिखित आदेश अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में आनलाइन क्लॉस चल रही है। स्वयंप्रभा चैनल को छात्र छात्राएं काफी पसंद कर रहे हैं। स्वयंप्रभा पर पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन का आदेश अभी नहीं मिला है। आदेश मिलते ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed