फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seeks explanation from six absentees

गैरहाजिर छह अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 01 May 2018 11:40 PM IST
mau
mau Updated Tue, 01 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seeks explanation from six absentees
घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते सीडीओ आशुतोष। अमर उजाला - फोटो : mau
संपूर्ण समाधान दिवस में गायब रहे छह अफसरों से जिलाधिकारी ने जवाब तलब किया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा। चेतावनी दी कि समय का ध्यान रखते हुए फरियादियों की समस्याओं के समाधान को वरीयता दें।  इस दौरान दिवस में अधिकाशं शिकायतें साफ-सफाई और अनाज विरतण से संबंधित रहीं।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में मुहम्मबाद गोहना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अचानक पहुंचे मंडलायुक्त एसबीएस रंगा राव ने भी लोगों की फरियाद सुनी। इस मौके पर अनुपस्थित 6 अधिकारियों से स्पस्टीकरण मांगा गया।  कस्बा के भुलीपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद तारिक  ने शिकायत किया  कि नगर पंचायत द्वारा मुहल्ला में साफ सफाई नहीं की जा रही। ग्राम फुलवरिया निवासी सूर्यभान ने कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नही दिए जाने की शिकायत की। तुलसीपुर कुढवा निवासी शिवनाथ राम ने सरकारी नाली को तोड़कर कुछ लोगो द्वारा दीवार बनाने और पोखरी पाटकर अतिक्रमण करने की शिकायत अधिकारियों से की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाई का निर्देश दिया। ग्राम हिंडोला निवासी विजय मल ने गॉव के एक व्यक्ति  द्वारा पीएम आवास निर्माण में रोड़ा डालने की शिकायत की तो पुलिस कप्तान ने मुहम्मदाबाद कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान राजापुर निवासी रामनयन ने ग्रामसभा की जमीन से कब्जा हटाने, मुरीपुर गांव निवासी मुहम्मद सारिक ने गांव में सफाई कराने, सूर्यनाथ ने राशन न मिलने, अखलाख ने बैनामा की जमीन पर मकान नही बनाने देने, जमीन बरामदपुर निवासी शादिक खान ने नाले की सफाई कराने  में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


उधर, दिवस पर अनुपस्थित रहे एसओ रानीपुर, चिरैयाकोट और सरायलखंसी के अलावा अधिशासी अभियंता जल निगम, मुहम्मदबाद गोहना ब्लॉक के एडीओ पंचायत समेत 6 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।   समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह , सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीएमओ डा. एससी सिंह डीडीओ विजय शंकर राय, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, एसडीएम , तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी :  तहसील  सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। 61 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मात्र छह का निस्तारण हो सका।  समाधान दिवस में पतीला जमीन के बीडीसी सदस्य रामप्रवेश मौर्य ने शिकायत किया कि 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज योजना के लगाये गये चौपाल में कोटेदार के भाई द्वारा उसे जान से मारने का धमकी दिया । इसी तरह पिडऊथसिंहपुर गांव निवासी आरती और भानमती ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते  पात्रता होने के बाद उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। जबकि बडराव के बीडीसी सदस्य आशुतोष शुक्ला ने तहरीर दिया कि प्राथमिक विद्यालय प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय के कोटेदार द्वारा मिड डे मिल का खाद्यान समय से न उठाने के कारण भोजन बंद रहता है। समाधान दिवस में  उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार के साथ ही सीओ अनिल कुमार , बीडीओ मनोज कुमार , कोतवाल डीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed