फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Security personnel were seen dragging the check-in-charge from the chamber by holding his collar

Mau News: चार रिहायशी मड़ई में आग लगने से हजारों का नुकसान

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Security personnel were seen dragging the check-in-charge from the chamber by holding his collar
इंदारा।कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा ग्रामसभा के पुरवा मनकही में शनिवार की शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़ई में आग लगने से चार मड़ई जलकर खाक हो गई। इस घटना में परिवार का गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पचास हजार रुपए का नुकसान हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। भीषण गर्मी व तपन में परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है।
विज्ञापन


इंदारा ग्रामसभा के मनकही निवासी पंचम प्रजापति, रामबचन की मड़ई में शनिवार की शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से अगलगी में सारा गृहस्थी जलकर खाक हो गया। आग लगने के थोड़ी ही देर बाद मड़ई को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते ही देखते आग विकराल रूप पकड़ लिया। आग लगने की सुगबुगाहट से लोगों ने अवाक रह गये और किसी प्रकार अपनी जान बचाकर बाहर निकले। बाहर आये तो देखे कि मडई जल रही है और देखते ही देखते आग अपना विकराल रूप धरण करता चला गया। आग की उठती लपटों को देख आस पास के लोग दौडे और आग को बुझाने में लग गये। इस घटना से परिवार की चार रिहायशी मडई में पांच हजार रुपये नगदी सहित रखा दो बोरा गेंहू, दो बोरा चावल, चना, कपडे, चारपाई, बर्तन, साइकिल आदि जलकर राख हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। आग बुझाने के प्रयास मे कई लोग जख्मी भी हो गये। इसके आस पास पानी की व्यवस्था नही होने से आग विकराल रूप धरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed