फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   security personnel of Om Prakash Rajbhar misbehave in mau

Mau News: ओमप्रकाश राजभर के सुरक्षाकर्मी ने की अभद्रता, पीड़ित व्यक्ति पहुंचा थाने; लगाई गुहार

Wed, 01 May 2024 05:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 01 May 2024 05:44 PM IST
सार

Mau News: पीड़ित पदमेश ने आरोप लगाया कि इस दौरान कैबिनेट मंत्री जो कि अपनी गाड़ी में बैठे थे, लेकिन अपने सुरक्षाकर्मी को इस गलत बर्ताव पर रोकने के बजाए कार का शीशा गिरा मोबाइल देखने लगे। बात भी बढ़ गई थी।

विज्ञापन
security personnel of Om Prakash Rajbhar misbehave in mau
पीड़ित पदमेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार यह चर्चा उनके बयान को लेकर नहीं बल्कि जिले के सरवा निवासी एक व्यक्ति द्वारा लगाया गया आरोप है। इस मामले में पीड़ित ने सरायलखंसी थाने में बकायदा तहरीर दी है। उधर, इस मामले में जिले के पुलिस अधिकारी मामला संज्ञान में न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार, सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा निवासी पदमेश तिवारी ने बताया कि वह अपने साथी राजीव सिंह के साथ बीती शाम अदरी मोड़ स्थित अपने एक वकील दोस्त से मिलने अपनी कार से जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सिकिटिया ओवरब्रिज पर शाम करीब छह बजे जाम लगने के चलते उनकी कार फंसी थी। उसी समय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का काफिले में शामिल स्कार्ट की कार से एक सुरक्षाकर्मी उतरा और पदमेश तिवारी से कहा कि वह अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दें। जिस पर पदमेश ने कहा कि आगे जगह नहीं है, न ही गेट खुल सकता है। आगे कैसे जाए? इसी पर सुरक्षाकर्मी ने गालीगलौज करने लगा। 

बताया कि उसके द्वारा इस मामले में बुधवार को सरायलंखसी थाना में तहरीर भी दी गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक इलमारन ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed