फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sector magistrates created to help patients in Kovid hospitals

कोविड अस्पतालों में मरीजों की मदद के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट

Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sector magistrates created to help patients in Kovid hospitals
मऊ। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में कोविड-19 संक्रमण के इलाज के लिए चिन्हित अस्पतालों में मरीजों की मदद के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है। नगर क्षेत्र के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां (एल-2) में 50 वेडों की व्यवस्था है। जबकि शारदा नारायण अस्पताल सहादतपुरा में 100 बेड, फातिमा अस्पताल इमिलिया में 100 बेड, प्रकाश अस्पताल सहादतपुरा में 30 बेड के अस्पतालों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान की तैनाती की गई है। उनका सीयूजी नंबर 9454417982 है।
विज्ञापन

सदर तहसील में ग्रामीण क्षेत्र के लिए 100 विस्तरों वाले बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कोपागंज में सेक्टर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश यादव उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बनाए गए हैं। उनका मोबाइल नंबर 9454417988 है। उधर घोसी में नवजीवन अस्पताल के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम सीएल सोनकर बनाए गए हैं। उनका सीयूजी मोबाइल नंबर 9454 417986 है। जिलाधिकारी अमित सिंह वंसल ने इन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि एकीकृत कोविड-19 एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र में स्थित इन अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को यथोचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। इसके लिए कोविड कमांड सेंटर में दो नंबर 0547-2220564 एवं 0547-2220537 चालू किए गए हैं। इनका उपयोग भी जरूरतमंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed