फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secretaries protest in protest against non-receipt of bags at paddy purchasing centers

धान क्रय केंद्रों पर बोरा न मिलने के विरोध में सचिवों ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Secretaries protest in protest against non-receipt of bags at paddy purchasing centers
मऊ। पैक्स सचिव कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान मेें सचिवों ने सोमवार को धान क्रय केंद्रों पर बोरे नहीं मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन परिसर मेें प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्रों पर बोरा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिससे धान खरीद नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा जो धान खरीद की गई है। डंप पड़ा है। डिलीवरी नहीं हो रही है। किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से मिलर मनमाने तरीके से 12 प्रतिशत कटौती कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में धान खरीद करना संभव नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

व्यवस्था से क्षुब्ध होकर साधन सहकारी समिति मांदी दुल्लह के सचिव ने त्यागपत्र दे दिया। समस्याओं का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग 15 दिसंबर से धान खरीद का कार्य नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में प्रभुनाथ यादव, अखिलेश कुमार, दिलीप पांडेय, अनिल कुमार राय, प्रभुनाथ सिंह, जयप्रकाश, गुलाब सिंह, राजकुमार यादव, विनोद कुमार राय, अभय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, धनंजय द्विवेदी, विवेक सिंह, शौकत व सुभाष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed