फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secondary schools will open from today, preparations complete:

आज से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय, तैयारी पूरी:

Thu, 30 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools will open from today, preparations complete:
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालय एक जुलाई शुक्रवार से खुलेंगे। विद्यालयों में साफ सफाई सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों मेें शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति का निर्देश दिया है। जिले में 67 सहायता प्राप्त, 14 राजकीय माध्यमिक विद्यालय सहित 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगभग दो लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। गर्मी की छुट्टी के बाद एक जुलाई से माध्यमिक खुलेगे। बृहस्पतिवार को विद्यालयों में सैनिटाइजेशन तथा साफ सफाई का कार्य दिन भर चलता रहा। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर का कहना था कि विद्यालय में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राजकीय बालिका इंटर कालेज इमिलिया की प्रधानाचार्या नीलम गुप्ता का कहना था कि विद्यालय खुलने के पूर्व ही सैनिटाइजेशन, साफ सफाई सहित तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे। प्रधानाचार्यो को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। औचक निरीक्षण में विद्यालय का परिवेश मानक के अनुकूल नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed