फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Second accused of Khaira murder case arrested, sent to jail

Mau News: खैरा हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 19 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Second accused of Khaira murder case arrested, sent to jail
घोसी। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को खैरा मुहम्मदपुर मोड़ से हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। हत्या में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद किया। घोसी कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर बलिया जिले के नगरा थाने क्षेत्र के सूपा पाली गांव निवासी आकाश गुप्ता पुत्र चंद्रिका गुप्ता को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बताया कि बीते 22 मई को खैरा मुहम्मदपुर निवासी रजनीश चौहान की हत्या सुपारी की राशि के बंटवारे को लेकर विनीत और आकाश ने उसे शराब पिलाने के बहाने सिवान में बुलाकर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कि हत्या को अंजाम देने के मामले में मुख्य आरोपी विनीत को 29 मई को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी आकाश फरार चल रहा था। आकाश ने विनीत के कहने पर रजनीश की हत्या करना कबूला था। बताया कि रजनीश, विनीत और उसने मिलकर एक हत्या किया था, जिसमें बदले में मिली राशि को रजनीश ने अकेले हड़प कर लिया था। जिससे नाराज होकर विनीत और उसने 22 मई को रजनीश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed