{"_id":"6117b5ab8ebc3ee07375219a","slug":"sdm-and-advocate-fight-clash-in-muhammadabd-tahsil-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: एसडीएम और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: एसडीएम और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 14 Aug 2021 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:29 PM IST
सार
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की घटना है। एसडीएम ने कहा कि मारपीट नहीं, कहासुनी हुई थी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में शनिवार को अधिवक्ता और एसडीएम के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं एसडीएम ने कहा कि मारपीट नहीं, कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
बरईपुर मोहल्ला निवासी रामसिंह की शांतिभंग की धारा में जमानत खारिज कर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने जेल भेज दिया था। रामसिंह की जमानत के लिए शनिवार को उसकी पत्नी एसडीएम चेंबर में अधिवक्ता अर्शे आलम के साथ गई थी। महिला ने बताया कि जमानत के नाम पर अधिवक्ता ने उससे सात हजार रुपये लिए हैं। इस पर एसडीएम ने अधिवक्ता से महिला के गरीब होने का हवाला देते हुए ली गई रकम वापस करने को कहा। इसी बात को लेकर एसडीएम और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता अर्शे आलम ने कहा कि एसडीएम आशुतोष राय ने उनकी पिटाई की। होमगार्डों को बुलाकर डंडे से भी मारा। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह और कोतवाल नीरज पाठक पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। एसडीएम आशुतोष राय ने कहा कि एक गरीब महिला से उनके नाम पर अधिवक्ता ने पैसा ले लिया। जानकारी के लिए जब अधिवक्ता को चेंबर में बुलाया तो टी शर्ट और लोअर पहने आए एक व्यक्ति ने उनके साथ अमर्यादित आचरण किया। उसे धक्का देकर बाहर निकलवाया गया। उसके अधिवक्ता होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार को बैठक करेंगे वकील
तहसील बार संघ के अध्यक्ष खालिद जमाल ने कहा कि एसडीएम का यह कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री को घटना की जानकारी दी गई है। अगली कार्रवाई के लिए सोमवार को बैठक की जाएगी।