फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Science Exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्रों के ज्ञान की उड़ान

Sun, 22 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 22 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Science Exhibition
सुरहुरपुर गांव स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी में कालेज के छात्रों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न माडलों में बच्चों की प्रतिभा उभरक सामने आई ।
विज्ञापन



 भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, कामर्स आदि से संबंधित माडलों में छात्रों ने जहां एक तरफ अंतरिक्ष में विज्ञान के बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया, तो दूसरी तरफ रोजाना के
विज्ञापन



जीवन में काम आने वाली विभिन्न प्रकार के उपकरण व जरूरी वस्तुओं के आधुनिक माडल लगाए। अंकिता सिंह, हिमानी वर्मा व आयुषी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बायो ग्रुप में निकिता वर्मा, महीताब सिंह आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सूक्ष्म जीव व बीज अनुसंधान के वैज्ञानिक डा. एस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय वैज्ञानिकों के अनुसंधानों व प्रतिभा का सराहा जा रहा है।


पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि गाजीपुर जनपद के जिला जज शमशाद अहमद ने कहा कि शिक्षा ही ऐसी सीढ़ी है जो व्यक्ति को सफलता के शिखर पर पहुंचा सकती है।


अहमद ने विजेता अंकिता, हिमानी, आयुषी, निकिता, महीताब, चंचल साहनी, केसा फातिमा, सोनी सिंह और ग्रुप से जुडे़ अन्य छात्र व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



कालेज के संस्थापक भुवनेश्वर प्रसाद प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल व प्रधानाचार्य किरन कृष्ण बरनवाल ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश राघवन, सतेन्द्र सक्सेना, प्रेमचंद गुप्ता, रश्मि पटनायक, दीपक गुप्ता आदि ने योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed