फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Schools will not become examination centers with narrow contact route

संकरे संपर्क मार्ग के विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 14 Dec 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Schools will not become examination centers with narrow contact route
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के क्रम में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण में बदलाव किया है। संकरे मार्ग पर स्थित वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएंगे। इस बार 10 फीट चौड़े संपर्क मार्ग पर ही बने विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बन सकेंगे। हालांकि यह आदेश राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड कर दिए जाने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा सत्यापन करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। जिले के कई वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संकरे संपर्क पर बने हैं। इसके चलते सचल दस्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन स्कूल तक नहीं पहुंच पाते थे।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए अब बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र बनाने के अपने नियम को सख्त कर दिया है। कोरोना काल में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। नए नियम के तहत जिन स्कूलों की पहुंच मुख्य सड़कों तक नहीं हैं या फिर जो 10 फीट चौड़ी नहीं हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इस साल पहली बार सुगम मार्ग को परिभाषित करते हुए न्यूनतम 10 फीट चौड़ा रास्ता होना अनिवार्य किया गया है। हालांकि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को इस शर्त से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2021 में यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में 48999, इंटरमीडिएट में 42199 सहित 91198 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बाबत प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि नए नियम के तहत परीक्षा केंद्रों के लिए 10 फीट चौड़ा रास्ता होना अनविार्य किया गया है।राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों को नए नियम से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed