फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scholarships: Schedule released for applications under pre-matric and post-matric schemes.

छात्रवृत्ति : पूर्वदशम और दशमोत्तर योजनाओं के आवेदन की समय-सारिणी जारी

Sat, 25 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Scholarships: Schedule released for applications under pre-matric and post-matric schemes.
उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की ऑनलाइन आवेदन समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए है। छात्रवृत्ति प्रक्रिया में विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना, नए शिक्षण संस्थानों का सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन

इसमें नवीनीकरण और नवीन छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन, बायोमीट्रिक सत्यापन तथा अभिलेखों का परीक्षण भी होगा। आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण निर्धारित तिथियों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छात्राएं 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हार्डकॉपी संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि भी यही है। विद्यालयों द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन और आवेदन अग्रसारित करने की प्रक्रिया 30 अगस्त, 2026 तक पूरी होगी।


नवीन आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
नवीन छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर, 2026 तक चलेगा। छात्र 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन का अंतिम प्रिंट ले सकेंगे। हार्डकॉपी और आवश्यक अभिलेख 5 अक्तूबर, 2026 तक संबंधित विद्यालय में जमा किए जा सकेंगे। विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन और आवेदन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2026 है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रधानाचार्यों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed