फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Save dignity Advocate

संस्था की मर्यादा को बचाएं अधिवक्ता

Sat, 28 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 28 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Save dignity Advocate
संस्था की मर्यादा को बचाएं अधिवक्ता
 इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व  जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एआर मसूदी ने कहा कि संस्था की मर्यादा को सर्वोपरि रखकर कोई काम करें। अधिवक्ता ऐसा कोई काम न करें, जिससे उन पर अंगुली उठे। वे शनिवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन



न्यायमूर्ति मसूदी ने कहा आज समाज में वकीलों के प्रति लोगों की भावना झूठा होने की प्रचारित है। लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। वकील हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुुए सच्चाई के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि हम सच का अनुभव करें, सच के लिए लड़े ताकि सच का महत्व स्थापित हो। उन्होने जिला जज की कार्यप्रणाली की भी सराहना की। उच्च न्यायालय से लेकर अधिनस्त न्यायालयों में चल रही जजों की कमी का जिक्र किया। कहा समाज में न्यायपालिका का विश्वास खत्म न हो इसके लिए न्यायिक अधिकारियों को ज्यादा कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने यहां की खाली पड़ी अदालतों की शीघ्र भरे जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन



 जिला जज प्रमोद कुमार ने कहा कि कोर्ट कम है, इसलिए निर्धारित समय से ज्यादा समय देकर कार्य किया जा रहा है।  पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल नेजुलाई तक परिसर में इंटरलाकिंग का कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बार के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री दारोगा सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संबोधन से पूर्व न्यायमूर्ति कचहरी परिसर में पालिका की तरफ से लगाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर एडीजे बीरनायक सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह, एएसपी सुनील कुमार सिंह, नगरपालिका चेयरमैन शाहिना अरशद जमाल, हुमा सज्जाद, लालजी पांडेय, फतेहबहादुर सिंह, पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, निर्मला यादव, अनुश्रुति सिंह, राजेंद्र राय, इश्तेयाक अहमद, सदानंद राय, अशोक कुमार अश्क, आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed