फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu water level increased by 50 cm in 24 hours, panic in coastal areas

Mau News: सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में दहशत

Sun, 13 Jul 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Saryu water level increased by 50 cm in 24 hours, panic in coastal areas
दोहरीघाट। सरयू में 24 घंटे में 50 सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकाें में लोग चिंतित हो गए हैं। बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे बसे गांवों में बेचैनी बढ़ा दी है। एक ओर जहां बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं नदी के रुख से कस्बे के ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। नदी के उग्र रूप धारण करने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है। गांवों में पानी घुसने की आशंका से लोग चिंतित हो गए हैं। गौरी शंकर घाट पर रविवार को नदी का जलस्तर 68.15 मीटर रहा। शनिवार को 67.65 मीटर रहा। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ा। नदी अपने खतरे के निशान से 69.90 से 1.75 मीटर नीचे बह रही है। नदी के रुख से रोपाई करा रहे तटवर्ती इलाकाें के किसान उहापोह में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed