फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu river water level stable, danger remains

सरयू नदी का जलस्तर स्थिर, खतरा बरकरार

Sun, 31 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saryu river water level stable, danger remains
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर रविवार को स्थिर रहा। जलस्तर स्थिर होने के बाद भी नदी परमहंस बाबा कुटी के सामने प्रतिदिन दलदल जमीन को काटते हुए बंधे की तरफ तेजी से बढ़ रही है। नदी के उग्र रुप धारण करने से तटवर्ती इलाकों सहित कस्बे के धार्मिक धरोहरों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।कटान पीड़ितों की लाख गुहार के बाद भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किया जा सका है। सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान जारी रहने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। नवली गांव के समीप कटान शुरू हो गया है।नदी का सारा दबाव मुक्तिधाम,श्मशान घाट,भारत माता मंदिर पर आ गया है। मंदिर को बचाने की पूरी कवायद सिंचाई विभाग कर रहा है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर शनिवार की शाम पांच बजे 69 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। रविवार को पूरे दिन जलस्तर में कोई वृद्धि नही दर्ज की गई।देर शाम पांच बजे सरयू नदी का जलस्तर 69 मीटर पर स्थिर बना रहा।नदी अभी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 85 मीटर नीचे बह रही है।नदी के स्थिर होने से तटवर्ती नवली, रामपुरधनौली, नईबाजार, रामनगर, चिऊटीडांड, सरहरा, पतनई,बहादुरपुर सहित विभिन्न गांवों के किसानों को खेती की भूमि कटने की आशंका से चिंता बढ़ गई है। किसानों का मानना है कि जल स्थिर होने से नदी और तबाही मचाएगी।जब भी नदी का जलस्तर स्थिर होता है तो उपजाऊ भूमि को अपने चपेट में ले लेती है।वही समीपवर्ती गोड़ौली, लामी,कादीपुर,तारनपुर, कोरौली, ठाकुरगांव, सरया, बीबीपुर, गोधनी,पाऊस,नगरीपार सहित आदि गांवो में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए है। लोगो को चिंता सताने लगी है कि अगर खेतो में पानी घुसा तो फसल पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed