फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sarvodaya PG College: Mansingh became president, Vishwas became general minister

सर्वोदय पीजी कालेजः मानसिंह अध्यक्ष, महामंत्री बने विश्वास

Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sarvodaya PG College: Mansingh became president, Vishwas became general minister
सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद शपथ लेते अध्यक्ष मानसिंह चौहान सहित चार? - फोटो : MAU
घोसी। सर्वोदय पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्र 2019-2020 का छात्रसंघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे मान सिंह चौहान अध्यक्ष, विश्वास सोनकर महामंत्री, मनोज कुमार संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान सुरक्षा मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले छात्र संघ के चुनाव में कुल 522 मतों में से 436 वोट डाले गये। अध्यक्ष पद पर मान सिंह चौहान ने 212 मत पाकर सालिम महमूद 144 को 68 मतों से हराया, जबकि आर्यन यादव को 71 और सफवान खान को दो मत मिले। वहीं महामंत्री पद हेतु 433 मत वैध एवं 3 मत अवैध घोषित किये गए। महामंत्री पद हेतु विश्वास सोनकर ने 160 मत पाकर सूरज राज 141 को 19 मतों से हराया। जबकि तेजबहादुर को 132 मत मिले। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद हेतु 431 मत वैध एवं 5 वोट अवैध घोषित किये गए। उपाध्यक्ष पद हेतु अजीत कुमार गुप्ता ने 226 मत पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन

अजय कीर्ति को 134 मत मिले। सूरज राजभर 71 मत प्राप्त किए। संयुक्त मंत्री पद हेतु वैध मत 432 एवं 4 मत अवैध घोषित किये गये। संयुक्त मंत्री पद पर मनोज कुमार ने 211 मत पाकर राजन गोंड़ 146 को 65 मतों से हराया। अभिषेक कुमार को75 मत मिले। चुने गए चारों पदाधिकारियों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉ. अदित्यनारायन सिंह ने किया तथा पद की गोपनीयता की शपथ कालेज के प्राचार्य डाक्टर करुनानिधान उपाध्याय ने दिलाया। छात्रसंघ चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ अभिनव कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक परमानन्द मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते विजयी प्रत्याशियों के समर्थ?

सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते विजयी प्रत्याशियों के समर्थ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed