फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sarakaaree jameen par bana pakka makaan dhahaaya

सरकारी जमीन पर बना पक्का मकान ढहाया

Wed, 27 Apr 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
sarakaaree jameen par bana pakka makaan dhahaaya
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गालिबपुर गांव में घूरा और सौरहन की जमीन पर बने पक्का मकान को ध - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गालिबपुर गांव में घूरा और सौरहन की जमीन पर बने मकान को तहसील प्रशासन ने जेसीबी लगा कर गिरा दिया। इस भूमि पर कब्जा को लेकर गांव के ही दो लोगों के बीच चल रहे विवाद के बाद बुधवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई किया है। लाखों की लागत से बने पक्का मकान को गिरा कर कब्जा खाली कराया है। गालिबपुर गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र हरदेव और हरबंस पुत्र चंद्रभान के बीच जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच प्रेमचंद ने उक्त जमीन पर अपना पक्का मकान भी बना लिया था। कागजातों की जांच में वह भूमि घूरा और सौरहन के लिए सुरक्षित दर्ज मिली। हरबंस की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने मौके की पैमाइश कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस बीच बुधवार को उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की मौजूदगी में निर्मित मकान को जमींदोज कर दिया गया। कार्यवाई के दौरान गांव के सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि सरकारी अभिलेखों में घूरा, सौरहन, भींटा, पोखरी, तालाब आदि पर मकान, छप्पर आदि बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कब्जा खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले स्वत: अपना कब्जा हटा लें अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed