फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sarak?ra k? putal? ph??ka pradar?ana Burnt the effigy of government performance

सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 17 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
 Sarak?ra k? putal? ph??ka pradar?ana Burnt the effigy of government performance
लखनऊ में पत्रकारों की पिटाई के विरोध में शनिवार को जिले के पत्रकारों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी भी। मांग की कि पत्रकारों की पिटाई करने वालों की पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन

लखनऊ में शुक्रवार को एक मिष्ठान की दूकान के सीज होने पर कवरेज करने गए इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को दूकानदार द्वारा बुलाए गए भाड़े के गुंडों ने बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इसी घटना के विरोध में शनिवार की शाम आजमगढ़ तिराहे पर जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार इकट्ठा हुए और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए दुर्गा किंकर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस की उपस्थिति में भाड़े के गुंडों ने पत्रकारों की पिटाई की, इससे यह साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  पत्रकारों को पीटने वाले गुंडों के साथ साथ वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। वेद मिश्रा और प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पत्रकाराें को सुरक्षा देने की मांग की। पूतला फूंकने के दौरान मुख्य रुप से अरुण सिंह भीमा, आनंद गुप्ता, रविन्द्र सैनी, प्रवीण श्रीवास्तव, नौशाद, हरिओम, अभिषेक, हसनैन आजमी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed