फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saraf was threatened by two Burkanshin women

दो बुर्कानशीं महिलाओं ने सराफ को धमकाया

Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Saraf was threatened by two Burkanshin women
हलधरपुर। बिलौझा के तरवाडीह चट्टी पर बुर्कानशीं दो महिलाओं ने सर्राफ मनोज को दुकान पर चोरी के मामले में मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकी दी है। रविवार को दोपहर एक बजे पहुंची महिलाओं की इस धमकी से सर्राफ दहशत में हैं। उसने एसओ को मामले से अवगत कराया। सर्राफ मनोज ने बताया कि आभूषण की दुकान पर शनिवा को दो व्यक्ति ग्राहक बनकर आए और गहने दिखाने को कहा। वह उन्हें गहने दिखाने लगा। एक ग्राहक ने नजर बचाकर गहना जेब में रख लिया और कुछ देरी बाद बाहर जाने लगा। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे और उसके साथी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर शहर कोतवाली के मछली बाजार ओवरब्रिज के पास रहने वाले सब्बी अली और सालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया था। एसओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि धमकी दिए जाने के मामले की जांच कर आरोपी महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed