फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samples collected from sweet shops

मिठाई की दूकानों से जुटाए नमूने

Mon, 21 Mar 2016 11:45 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 21 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Samples collected from sweet shops
दूकान से मिठाई का सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
होली त्योहार के मद्देनजर खोवे और मिठाइयों में मिलावट के विरुद्घ प्रशासन सख्त नजर आया। सोमवार को नगर के विभिन्न इलाकों में मिठाई की प्रतिष्ठित दूकानों पर सघन छापेमारी की गई। सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाई की दूकानों से अलग अलग मिठाइयों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। एक मिठाई की दूकान पर मिले संदिग्ध खोवे को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने  नष्ट करा दिया। 
विज्ञापन

 


होली पर्व पर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी की जाती है। मिठाई की दूकानों पर मिलावट की शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर कई दिनों से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

 

 

 

 रविवार तक कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, बड़रावं , मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, करहा, सरसेना, मधुबन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में मिठाई की दूकानों पर छापेमारी करके खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने संकलित किए और उन्हें जांच के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुुरा ,बाल निकेतन, भीटी आदि स्थानों पर मिठाई की प्रतिष्ठित दूकानों पर छापे मारे।


 

 

इस दौरान छप्पन भोग से खोवा, माखन भोग से मावा, राजवती से काजू बर्फी चंद्रजयोति से लड्डू और बसंत मिष्ठान्न भंडार से काजू बर्फी  के नमूने लिए गए। बाल निकेतन के पास स्थित एक मिठाई की दूकान पर जांच अधिकारियों को नकली खोवा मिला। अधिकारियों ने उसे अपने सामने ही नष्ट करा दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि मिलावटी सामान यदि दूकानों में पाया गया तो उनके विरुद्घ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


 

 

उन्होंने बताया कि   खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर शासन गंभीर है और किसी भी कीमत पर मिलावटखोरों के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने जन सामान्य का भी आह्वान किया कि वे मिठाई अथवा अन्य कोई भी सामान काफी सतर्कता के साथ जांच परखकर लें। छापे के दौरान अभिहित अधिकारी अरविंद यादव , मुुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार , सुमन मिश्र सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed