फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Safari overturns due to tire burst on Purvanchal Expressway, one dead, four injured

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से सफारी पलटी, एक की मौत, चार घायल

Fri, 05 Apr 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Safari overturns due to tire burst on Purvanchal Expressway, one dead, four injured
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरहूरपुर गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग 5.30 बजे सफारी कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में गाड़ी में बैठे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यूपी 32 एफएस 1006 सफारी गाड़ी में सवार लोग गाजीपुर से बिलरियागंज आजमगढ़ जा रहे थे। कार कोतवाली क्षेत्र के 265 किमी पॉइंट पर पहुंची की उसका टायर फट गया। जिसके कारण सफारी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। गाड़ी में बैठे 40 वर्षीय ओबाईदुर रहमान पुत्र ताहिर जमाल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में बैठे 55 वर्षीय जावेद, 28 ओवैदुर्र, एवं दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। जानकारी पर मृतक एवं घायलों के स्वजन मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed