{"_id":"60e0a67a8ebc3edfe357954b","slug":"sachche-raashtrabhakt-the-brigediyar-usmaan-mau-news-vns5984741187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे राष्ट्रभक्त थे ब्रिगेडियर उस्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे राष्ट्रभक्त थे ब्रिगेडियर उस्मान
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मुहम्मद उस्मान की शहादत दिवस के अवसर पर ब्रिगेडियर उस्मान स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र के बीबीपुर गांव में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद ब्रिगेडियर मुहम्मद उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने कहा कि अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। सन 1947 में भारत पाक-विभाजन के समय उन्हें पाकिस्तान ने आर्मी चीफ बनाने का न्योता दिया था। लेकिन ब्रिगेडियर उस्मान ने पाक के उस नापाक पेशकश को ठुकराकर भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। हर देशवासी को अपने हृदय में उसी तरह की देशभक्ति को पुर्नर्जीवित करना होगा तभी उस शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
लोकगीत गायक विपिन बिहारी पाठक तथा शायर सलमान घोसवी ने अपने गीतों के माध्यम से ब्रिगेडियर उस्मान की वीर गाथा का स्मरण कराया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सुहेल अहमद तथा शन्नू आजमी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, सैयद जफ़र आलम, सीताराम यादव, सुहेल अहमद, डॉ. मुन्ना यादव, रेहान उस्मानी, सेराज अहमद, सुब्हान उस्मानी, अजहरुद्दीन, सैयद शाहबाज, ताज, परवेज उस्मानी, चंद्रकांत बर्नवाल, संजय शर्मा आदि शामिल रहे। अध्यक्षता विजय प्रताप यादव तथा संचालन शन्नू आजमी ने किया।