फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rules not followed even after one and a half month

Mau News: डेढ़ महीने बाद भी नियम का पालन नहीं

Wed, 22 May 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rules not followed even after one and a half month
मऊ। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू की है। इस नियम के तहत सार्वजनिक वाहनों और रोडवेज बसों की ड्राइविंग सीट के सामने डैशबोर्ड पर चालकों को अपने परिवार की ग्रुप फोटो लगानी है। हालांकि आदेश जारी होने के डेढ़ माह बाद भी इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


पहले ये नियम आंध्र प्रदेश में लागू हुआ था। इससे वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता आई और हादसे भी कम हो गए।

विभाग को उम्मीद है कि इस नियम का पालन होने से चालक परिवार का ख्याल रखकर वाहन नियंत्रित गति में चलाएंगे। इससे हादसों में कमी दर्ज होगी। परिवहन विभाग द्वारा आदेश जारी किए डेढ़ माह हो गए, लेकिन जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। निजी वाहन छोड़िए रोडवेज बसों में भी आदेश पर अमल नहीं कराया जा सका है। जिले में अभियान चलाकर परिवहन विभाग को वाहनों के डैशबोर्ड पर चालक के परिवार की फोटो लगवानी है। हालांकि अधिकांश चालकों को आदेश की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन




नौ अप्रैल को प्रमुख सचिव परिवहन की अध्यक्षता में प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर बैठक हुई थी। इसमें इस नियम को लागू किया गया था। इसमें मोटर कैब, मैक्सी, कैब, बस और अन्य वाहनों के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य की गई है। जिले में वर्ष 2021 में 254 हादसे दर्ज हुए, जिसमें 131 लोगों की मौत और 154 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2022 में 304 सड़क हादसों में 157 लोगों की मौत हुई और 204 लोग हादसे घायल हुए थे। वर्ष 2023 में नवंबर तक 232 हादसों में 122 मौत और 159 लोग घायल हुए थे। इस साल जनवरी से अप्रैल तक 65 हादसों में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक वाहनों में डैशबोर्ड पर चालकों के परिवार की ग्रुप फोटो लगाने का नियम लागू हुआ है। चुनाव बाद लोकल स्तर पर अभियान चलाकर नियम का पालन कराया जाएगा।

- सुहेल अहमद, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed