फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RPF remained alert regarding security arrangements

Mau News: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रही आरपीएफ

Tue, 23 Jan 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
RPF remained alert regarding security arrangements
मऊ। अयोध्या में सोमवार को हुए भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस को लेकर मऊ रेलवे पुलिस बल सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही। मऊ जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पुलिस बल ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक में चेकिंग की गई। आरपीएफ उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, बुकिंग हॉल, वेटिंग हॉल, सरकुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस पर गश्त करते हुए यात्रियों और सामान की तलाशी ली। उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि स्टेशन के सभी द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों को जागरूक किया गया कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। ट्रेनों में सामान बेचने वाले वेंडरों को भी निगाह रखने को कहा गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक राम नयन सिंह, उपनिरीक्षक शशि भूषण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अर्चना उपाध्याय, संजीव कुमार मिश्र, हरिश्चंद्र, मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed