फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways passengers worried about not having a bus at the depot

डिपो पर बस न होने से परेशान रहे रोडवेज यात्री

Tue, 17 Nov 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways passengers worried about not having a bus at the depot
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में ट्रेनों का संचालन कम होने और छठ पर्व के मद्देनजर लोगों के यात्रा करने से बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दूरदराज शहरों में रहने वाले अपने घरों का रुख कर रहे हैं। लेकिन बसों की कमी उनके सफर में रोड़ा बन रही है। कई रूटों पर कम बसों का संचालन होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चले मऊ डिपो में वर्तमान में 46 निगम की और एक अंडरटेकिंग बस का संचालन होता है। वर्तमान में सभी बसों का संचालन गोरखपुर, बलिया, लखनऊ, गाजीपुर आदि रूटों पर किया जा रहा है। लेकिन कम ट्रेनों का संचालन और त्योहार के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी है। लेकिन अभी भी कई रूटों पर पर्याप्त बसें नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को रोडवेज डिपो पर रोडवेज बसों में चढ़ने को लेकर जबर्दस्त मारामारी दिखी। आजमगढ़, लखनऊ, बलिया आदि रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ घंटों बसों का इंतजार करती रही। लेकिन एक दो बसें आने के कारण थोड़ी ही देर में वे फुल हो जाती और यात्री इंतजार करते रहे। यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed