फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways complex shown in its full form as soon as the debris is removed

मलबा हटते ही अपने पूर्ण स्वरूप में दिखा रोडवेज परिसर

Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways complex shown in its full form as soon as the debris is removed
मऊ। आखिरकार शनिवार को मऊ डिपो अपने पूर्ण स्वरूप में दिखा। जब पुराने भवन का मलबा हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया। बीते दो माह से बेहद धीमी गति से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा था। इससे बसों के संचालन के साथ-साथ यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बीच सड़क पर बसों के खड़े होने से जाम की समस्या बन रही थी। बताते चलें कि अमर उजाला ने परिवहन निगम की इस लापरवाही को 24 जुलाई के अंक ‘विकास कार्य की धीमी प्रगति से यात्री परेशान’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए 14 दिन के भीतर ही मलबे हो हटा लिया। अब परिसर में बने प्लेटफार्म से बसों का संचालन आसान हो सकेगा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि परिसर से पुराने भवन का मलबा पूरी तरह से हटा दिया गया है। अब सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बसों का संचालन प्लेटफार्म से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed