फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways buses have fire extinguishers installed, new drivers and conductors do not know how to operate them

Mau News: रोडवेज बसों में लगे हैं अग्निशमन यंत्र, नए चालक-परिचालकों को चलाना ही नहीं आता

Sun, 27 Apr 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses have fire extinguishers installed, new drivers and conductors do not know how to operate them
मऊ। मऊ डिपो की बसों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र तो लगे हैं, लेकिन आपात समय पर इसे चलाना कैसे है, नए चालकों को इसकी जानकारी नहीं है। बीते सप्ताह कुछ चालक-परिचालकों को वर्कशॉप में इसका प्रशिक्षण दिया गया था। दिन में तेज धूप के साथ तापमान 40 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में आग से बचाव के इंतजाम होने के बावजूद मऊ डिपो की कुछ बसें राम भरोसे की चल रही हैं। अमर उजाला की टीम ने शनिवार को मऊ डिपो की बसों में आग से बचाव के इंतजाम की पड़ताल की। इस दौरान बस स्टेशन परिसर में खड़ी मऊ डिपो की सभी बसों में अग्निशमन यंत्र लगे थे। खिड़कियां भी दुरुस्त थीं, जिससे गर्म हवा को रोका जा सके।
विज्ञापन

कुछ बसों में टीम को अग्निशमन यंत्र नहीं दिखे। चालक से पूछने पर बताया कि एक्सपायर हो चुका था, बस निकलने से पहले नया रखा जाएगा। मऊ डिपो के बेड़े में संचालित निगम की 57 बसों चलाने के लिए 86 चालक और 111 परिचालकों की तैनाती है। इनमें 14 नियमित और 72 संविदा चालक हैं। वहीं 15 नियमित, 52 संविदा और 44 आउटसोर्स परिचालक हैं। कुछ चालक परिचालकों ने बताया कि उन्हें अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका नहीं पता है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले वर्कशॉप में प्रशिक्षण शिविर में अग्निशमन यंत्र इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया था। लेकिन वो उस दिन बस लेकर जनपद से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बसों में अग्निशमन यंत्र हैं। पुराने सभी चालक परिचालकों को इस्तेमाल करने का तरीका पता है। कुछ नए चालक परिचालकों की भर्ती की गई है, उन्हें नहीं पता होगा। एक सप्ताह पहले वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया गया था। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed